1 भविष्यद्वक्ता येरेमियाह के द्वारा जो संदेश याहवेह ने कसदियों के देश बाबेल के विषय में दिया, वह यह है:
2 “सारे राष्ट्रों में सर्वत्र यह वाणी हो, यह प्रकट किया जाए,
3 उत्तरी दिशा का एक राष्ट्र उस पर आक्रमण करेगा, वह उसे निर्जन क्षेत्र में परिवर्तित कर देगा,
4 “उन दिनों में, उस अवसर पर,”
5 वे ज़ियोन के मार्ग के विषय में पूछताछ करेंगे,
6 “मेरी प्रजा खोई भेड़ हो गई है;
7 उनकी भेंट जितनों से भी हुई, उन्होंने उन्हें निगल डाला;
8 “बाबेल के मध्य से भाग निकलो;
9 क्योंकि तुम यह देख लेना कि मैं उत्तरी ओर से सशक्त राष्ट्रों के समूह को
10 कसदिया लूट की सामग्री बन जाएगा;
11 “मेरे उत्तराधिकार के लुटेरो,
12 तुम्हारी माता अत्यंत लज्जित होगी;
13 याहवेह की अप्रसन्नता के कारण वह निर्जन ही रहेगी,
14 “हर एक ओर से बाबेल के विरुद्ध मोर्चा बांधो,
15 चारों ओर से उसके विरुद्ध आवाज की जाए!
16 बाबेल से रोपक को नष्ट कर दो और उसे भी,
17 “इस्राएल तितर-बितर की हुई भेड़-बकरियां हैं,
18 इसलिये सेनाओं के याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का संदेश यह है:
19 तब मैं इस्राएल को उसकी चराइयों में लौटा ले आऊंगा,
20 उन दिनों में, उस अवसर पर,”
21 “जाकर मेराथाइम देश पर आक्रमण करो,
22 युद्ध की ध्वनि देश में व्याप्त है,
23 वह, जो सारे विश्व के लिए हथौड़ा था,
24 बाबेल, मैंने तुम्हारे लिए फंदा डाला,
25 याहवेह ने अपना शस्त्रागार खोल दिया है
26 दूरतम सीमा से उसके निकट आ जाओ.
27 उसके सारे पुष्ट बैल तलवार से घात कर दो;
28 बाबेल से आए शरणार्थियों
29 “बाबेल पर आक्रमण के लिए उन सभी को बुला लाओ,
30 इसलिये बाबेल के शूर जवान वहां की सड़कों पर पृथ्वीशायी हो जाएंगे;
31 “ओ अहंकारी, मैं तुम्हारे विरुद्ध हूं, तुम यह देख लेना,”
32 वह, जो अहंकारी है, वह लड़खड़ा कर गिर पड़ेगा
33 सेनाओं के याहवेह का संदेश यह है:
34 सशक्त हैं उनके उद्धारक,
35 याहवेह की वाणी है,
36 झूठे भविष्यवक्ताओं पर तलवार का प्रहार होगा!
37 तलवार उनके घोड़ों तथा रथों पर भी चलेगी,
38 मैं उनके जलाशयों पर अनावृष्टि भेजूंगा!
39 “इसलिये वहां सियार तो निवास करेंगे ही,
40 जैसा परमेश्वर ने सोदोम तथा अमोराह
41 “अब देखो! उत्तर की ओर से एक राष्ट्र आक्रमण कर रहा है;
42 वे अपना धनुष एवं बर्छी उठा रहे हैं;
43 बाबेल के राजा को इसकी सूचना प्राप्त हो चुकी है,
44 यह देखना, यरदन की झाड़ियों में से कोई सिंह सदृश निकलकर
45 इसलिये अब याहवेह की उस योजना को समझ लो, जो उन्होंने बाबेल के प्रति योजित की है,
46 इस घोषनाद के कारण: बाबेल बंदी बना लिया गया है;