1 यहोवा मेरी चट्टान है।
2 यहोवा मुझसे प्रेम रखता है और मेरी रक्षा करता है।
3 हे यहोवा, तेरे लिये लोग क्यों महत्वपूर्ण बने हैं
4 मनुष्य का जीवन एक फूँक के समान होता है।
5 हे यहोवा, तू अम्बर को चीर कर नीचे उतर आ।
6 हे यहोवा, बिजलियाँ भेज दे और मेरे शत्रुओं को कही दूर भगा दे।
7 हे यहोवा, अम्बर से नीचे उतर आ और मुझ को उबार ले।
8 ये शत्रु झूठे हैं। ये बात ऐसी बनाते हैं
9 हे यहोवा, मैं नया गीत गाऊँगा तेरे उन अद्भुत कर्मो का तू जिन्हें करता है।
10 हे यहोवा, राजाओं की सहायता उनके युद्ध जीतने में करता है।
11 मुझको इन परदेशियों से बचा ले।
12 यह मेरी कामना है: पुत्र जवान हो कर विशाल पेड़ों जैसे मजबूत हों।
13 यह मेरी कामना है
14 मेरी यह कामना है कि हमारे पशुओं के बहुत से बच्चे हों।
15 जब ऐसा होगा लोग अति प्रसन्न होंगे।