Salmos 136

HIN2010

1 यहोवा की प्रशंसा करो, क्योंकि वह उत्तम है।

2 ईश्वरों के परमेश्वर की प्रशंसा करो!

3 प्रभुओं के प्रभु की प्रशंसा करो।

4 परमेश्वर के गुण गाओ। बस वही एक है जो अद्भुत कर्म करता है।

5 परमेश्वर के गुण गाओ जिसने अपनी बुद्धि से आकाश को रचा है।

6 परमेश्वर ने सागर के बीच में सूखी धरती को स्थापित किया।

7 परमेश्वर ने महान ज्योतियाँ रची।

8 परमेश्वर ने सूर्य को दिन पर शासन करने के लिये बनाया।

9 परमेश्वर ने चाँद तारों को बनाया कि वे रात पर शासन करें।

10 परमेश्वर ने मिस्र में मनुष्यों और पशुओं के पहलौठों को मारा।

11 परमेश्वर इस्राएल को मिस्र से बाहर ले आया।

12 परमेश्वर ने अपना सामर्थ्य और अपनी महाशक्ति को प्रकटाया।

13 परमेश्वर ने लाल सागर को दो भागों में फाड़ा।

14 परमेश्वर ने इस्राएल को सागर के बीच से पार उतारा।

15 परमेश्वर ने फ़िरौन और उसकी सेना को लाल सागर में डूबा दिया।

16 परमेश्वर ने अपने निज भक्तों को मरुस्थल में राह दिखाई।

17 परमेश्वर ने बलशाली राजा हराए।

18 परमेश्वर ने सुदृढ़ राजाओं को मारा।

19 परमेश्वर ने एमोरियों के राजा सीहोन को मारा।

20 परमेश्वर ने बाशान के राजा ओग को मारा।

21 परमेश्वर ने इस्राएल को उसकी धरती दे दी।

22 परमेश्वर ने उस धरती को इस्राएल को उपहार के रूप में दिया।

23 परमेश्वर ने हमको याद रखा, जब हम पराजित थे।

24 परमेश्वर ने हमको हमारे शत्रुओं से बचाया था।

25 परमेश्वर हर एक को खाने को देता है।

26 स्वर्ग के परमेश्वर का गुण गाओ।

Ler em outra tradução

Comparar lado a lado