1 परमेश्वर, आप मेरे अपने परमेश्वर हैं,
2 आपके पवित्र स्थान में मैंने आपका दर्शन किया है,
3 इसलिये कि आपका करुणा-प्रेम मेरे जीवन की अपेक्षा कहीं अधिक श्रेष्ठ है,
4 मैं आजीवन आपका धन्यवाद करता रहूंगा,
5 होंठों पर गीत और मुख से स्तुति के वचनों
6 जब मैं बिछौने पर होता हूं, तब आपका स्मरण करता हूं;
7 क्योंकि आप ही मेरे सहायक हैं,
8 मैं आपके निकट रहना चाहता हूं;
9 जो मेरे प्राणों के प्यासे हैं, उनका विनाश निश्चित है;
10 वे तलवार से घात किए जाने के लिए सौंप दिए जाएंगे,
11 परंतु राजा तो परमेश्वर में उल्लसित रहेगा;