1 उन नये कामों के लिये जिन्हें यहोवा ने किया है नया गीत गाओ।
2 यहोवा के लिये गाओ! उसके नाम को धन्य कहो!
3 अन्य लोगों को बताओ कि परमेश्वर सचमुच ही अद्भुत है।
4 यहोवा महान है और प्रशंसा योग्य है।
5 अन्य जातियों के सभी “देवता” केवल मूर्तियाँ हैं,
6 उसके सम्मुख सुन्दर महिमा दीप्त है।
7 अरे! ओ वंशों, और हे जातियों यहोवा के लिये महिमा
8 यहोवा के नाम के गुणगान करो।
9 यहोवा का उसके भव्य, मन्दिर में उपासना करो।
10 राष्ट्रों को बता दो कि यहोवा राजा है!
11 अरे आकाश, प्रसन्न हो!
12 अरे ओ खेतों और उसमें उगने वाली हर वस्तु आनन्दित हो जाओ!
13 आनन्दित हो जाओ क्योंकि यहोवा आ रहा है,