1 हे यहोवा, तेरी महिमा राजा को प्रसन्न करती है, जब तू उसे बचाता है।
2 तूने राजा को वे सब वस्तुएँ दी जो उसने चाहा,
3 हे यहोवा, सचमुच तूने बहुत आशीष राजा को दीया।
4 उसने तुझ से जीवन की याचना की और तूने उसे यह दे दिया।
5 तूने रक्षा की तो राजा को महा वैभव मिला।
6 हे परमेश्वर, सचमुच तूने राजा को सदा सर्वदा के लिये, आशिर्वाद दिये।
7 राजा को सचमुच यहोवा पर भरोसा है,
8 हे परमेश्वर! तू दिखा देगा अपने सभी शत्रुओं को कि तू सुदृढ़ शक्तिवान है।
9 हे यहोवा, जब तू राजा के साथ होता है
10 परमेश्वर के बैरियों के वंश नष्ट हो जायेंगे,
11 ऐसा क्यों हुआ क्योंकि यहोवा, तेरे विरुद्ध उन लोगों ने षड़यन्त्र रचा था।
12 किन्तु यहोवा तूने ऐसे लोगों को अपने अधीन किया, तूने उन्हें एक साथ रस्से से बाँध दिया, और रस्सियों का फँदा उनके गलों में डाला।
13 यहोवा के और उसकी शक्ति के गुण गाओ