1 हे यहोवा, मैं गहन कष्ट में हूँ
2 मेरे स्वामी, तू मेरी सुन ले।
3 हे यहोवा, यदि तू लोगों को उनके सभी पापों का सचमुच दण्ड दे
4 हे यहोवा, निज भक्तों को क्षमा कर।
5 मैं यहोवा की बाट जोह रहा हूँ कि वह मुझको सहायता दे।
6 मैं अपने स्वामी की बाट जोहता हूँ।
7 इस्राएल, यहोवा पर विश्वास कर।
8 यहोवा इस्राएल को उनके सारे पापों के लिए क्षमा करेगा।