1 मैं प्रेम और खरेपन के गीत गाऊँगा।
2 मैं पूरी सावधानी से शुद्ध जीवन जीऊँगा।
3 मैं कोई भी प्रतिमा सामने नहीं रखूँगा।
4 मैं सच्चा रहूँगा।
5 यदि कोई व्यक्ति छिपे छिपे अपने पड़ोसी के लिये दुर्वचन कहे,
6 मैं सारे ही देश में उन लोगों पर दृष्टि रखूँगा।
7 मैं अपने घर में ऐसे लोगों को रहने नहीं दूँगा जो झूठ बोलते हैं।
8 मैं उन दुष्टों को सदा ही नष्ट करूँगा, जो इस देश में रहते है।