1 यह बुरा सन्देश मोआब के विषय में है।
2 राजा का घराना और दिबोन के निवासी अपना दु:ख रोने को ऊँचे पर पूजास्थलों में चले गये।
3 मोआब में सब कहीं घरों और गलियों में,
4 हेशबोन और एलाले नगरों के निवासी बहुत ऊँचे स्वर में विलाप कर रहे हैं।
5 मेरा मन दु:ख से मोआब के लिये रोता है।
6 किन्तु निम्रीम का नाला ऐसे सूख गया जैसे रेगिस्तान सूखा होता है।
7 सो लोग जो कुछ उनके पास है उसे इकट्ठा करते हैं,
8 मोआब में हर कहीं विलाप ही सुनाई देता है।
9 दीमोन नगर का जल खून से भर गया है,