1 चलो, हम याहवेह के स्तवन में आनंदपूर्वक गाएं;
2 हम धन्यवाद के भाव में उनकी उपस्थिति में आएं
3 इसलिये कि याहवेह महान परमेश्वर हैं,
4 पृथ्वी की गहराइयों पर उनका नियंत्रण है,
5 समुद्र उन्हीं का है, क्योंकि यह उन्हीं की रचना है,
6 आओ, हम नतमस्तक होकर आराधना करें,
7 क्योंकि वह हमारे परमेश्वर हैं
8 “अपने हृदय कठोर न कर लेना. जैसे तुमने मेरिबाह में किया था,
9 जहां तुम्हारे पूर्वजों ने मुझे परखा और मेरे धैर्य की परीक्षा ली थी;
10 उस पीढ़ी से मैं चालीस वर्ष उदास रहा;
11 तब अपने क्रोध में मैंने शपथ ली,