1 परमेश्वर, मुझे मेरे शत्रुओं से छुड़ा लीजिए;
2 मुझे कुकर्मियों से छुड़ा लीजिए
3 देखिए, वे कैसे मेरे लिए घात लगाए बैठे हैं!
4 मुझसे कोई भूल भी नहीं हुई, फिर भी वे आक्रमण के लिए तत्पर हैं.
5 याहवेह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर,
6 वे संध्या को लौटते,
7 आप देखिए कि वे अपने मुंह से क्या-क्या उगल रहे हैं,
8 किंतु, याहवेह, आप उन पर हंसते हैं;
9 मेरी शक्ति, मुझे आपकी ही प्रतीक्षा है;
10 आप मेरे प्रेममय परमेश्वर हैं.
11 किंतु मेरे प्रभु, मेरी ढाल, उनकी हत्या न कीजिए,
12 उनके मुख के वचन द्वारा किए गए पापों के कारण,
13 उन्हें अपनी क्रोध अग्नि में भस्म कर दीजिए,
14 वे संध्या को लौटते,
15 वे भोजन की खोज में घूमते रहते हैं
16 किंतु मैं आपकी सामर्थ्य का गुणगान करूंगा,
17 मेरा बल, मैं आपका गुणगान करता हूं;