1 परमेश्वर, मुझे सुरक्षा प्रदान कीजिए,
2 याहवेह से मैंने कहा, “आप ही प्रभु हैं;
3 पृथ्वी पर आपके लोग पवित्र महिमामय हैं,
4 वे, जो अन्य देवताओं के पीछे भागते हैं, उनके क्लेशों में वृद्धि होती जाएगी.
5 याहवेह, आप मेरा हिस्सा हैं, आप ही मेरा भाग हैं;
6 माप की डोर ने मेरे लिए रमणीय स्थान निर्धारित किए हैं;
7 मैं याहवेह को स्तुत्य कहूंगा, जिन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया है;
8 मैंने सदैव ही याहवेह की उपस्थिति का बोध अपने सामने बनाए रखा है.
9 इसलिये मेरा हृदय आनंदित और मेरी जीभ मगन हुई;
10 क्योंकि आप मेरे प्राण को अधोलोक में सड़ने नहीं छोड़ देंगे,
11 आप मुझ पर सर्वदा जीवन का मार्ग प्रकाशित करेंगे;