1 समझदार संतान अपने पिता की शिक्षा का पालन करती है,
2 मनुष्य अपनी बातों का ही प्रतिफल प्राप्त करता है,
3 जो कोई अपने मुख पर नियंत्रण रखता है, वह अपने जीवन को सुरक्षित रखता है,
4 आलसी मात्र लालसा ही करता रह जाता है.
5 धर्मी के लिए झूठ घृणित है,
6 जिसका चालचलन निर्दोष होता है, धार्मिकता उसकी सुरक्षा बन जाती है,
7 कोई तो धनाढ्य होने का प्रदर्शन करता है, किंतु वस्तुतः वह निर्धन होता है;
8 धन किसी व्यक्ति के लिए छुटकारा हो सकता है,
9 धर्मी आनन्दायी प्रखर ज्योति समान हैं,
10 अहंकार और कुछ नहीं, कलह को ही जन्म देता है,
11 बेईमानी का धन शीघ्र ही समाप्त भी हो जाता है,
12 आशा की वस्तु उपलब्ध न होने पर हृदय खिन्न हो जाता है,
13 वह, जो शिक्षा को तुच्छ दृष्टि से देखता है, स्वयं अपना विनाश आमंत्रित करता है,
14 बुद्धिमान की शिक्षा जीवन का सोता है,
15 सौहार्दपूर्ण संबंध सहज सुबुद्धि द्वारा स्थापित किए जाते हैं,
16 चतुर व्यक्ति के हर एक कार्य में ज्ञान झलकता है,
17 कुटिल संदेशवाहक विपत्ति में जा पड़ता है,
18 निर्धनता और लज्जा, उसी के हाथ लगती हैं, जो शिक्षा की उपेक्षा करता है,
19 अभिलाषा की पूर्ति प्राणों में मधुरता का संचार करती है,
20 वह, जो ज्ञानवान की संगति में रहता है, ज्ञानवान हो जाता है,
21 विपत्ति पापियों के पीछे लगी रहती है,
22 सज्जन संतान की संतान के लिए धन छोड़ जाता है,
23 यह संभव है कि साधारण किसान की भूमि उत्तम उपज लाए,
24 जो पिता अपने पुत्र को दंड नहीं देता, उसे अपने पुत्र से प्रेम नहीं है,
25 धर्मी को उसकी भूख मिटाने के लिए पर्याप्त भोजन रहता है,