Números 26

HINCV

1 इस महामारी के बाद याहवेह ने मोशेह तथा पुरोहित अहरोन के पुत्र एलिएज़र को आज्ञा दी,

2 “पितरों के अनुसार बीस वर्ष से अधिक आयु के हर एक इस्राएली की, जो युद्ध के लिए सक्षम हो, गिनती करो.”

3 फिर मोशेह तथा पुरोहित एलिएज़र ने मोआब के मैदानों में उन्हें यरदन तट पर, जो येरीख़ो के निकट है, यह आज्ञा दी,

4 “बीस वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की गिनती की जाए, जैसा कि याहवेह द्वारा मोशेह को आदेश दिया गया है.”

5 इस्राएल का पहलौठा, रियूबेन, रियूबेन के पुत्र

6 हेज़रोन से हेज़रोनी परिवार;

7 रियूबेन के परिवार में यह ही परिवार समूह थे, और इनसे जो गिने गये वे 43,730 थे.

8 पल्लू का पुत्र एलियाब था,

9 एलियाब के तीन पुत्र थे—नमूएल, दाथान और अबीराम. याद रखो कि दाथान और अबीराम वे दो नेता थे, जो मोशेह और अहरोन के विरोधी हो गए थे. वे कोराह के अनुयायी थे और कोराह याहवेह का विरोधी हो गया था.

10 वही समय था जब भूमि विभाजित हो गई थी और कोराह एवं उसके सभी अनुयायियों को निगल गई थी. कुल दो सौ पचास पुरुष मर गये थे. यह इस्राएल के सभी लोगों के लिए एक संकेत और चेतावनी थी.

11 किंतु कोराह के सारे वंशज नहीं मरे.

12 शिमओन के गोत्र के ये परिवार थे:

13 ज़ेराह से जेराही परिवार;

14 शिमओन के परिवार समूह में वे परिवार थे; इसमें कुल 22,200 पुरुष थे.

15 गाद के परिवार समूह के ये परिवार हैं:

16 ओजनी से ओजनी परिवार;

17 अरोद से अरोद परिवार;

18 गाद के परिवार समहू के वे परिवार थे; इनमें कुल 40,500 पुरुष थे.

19 यहूदाह के दो पुत्र एर और ओनान, कनान में मर गए थे.

20 यहूदाह के परिवार समूह के ये परिवार हैं:

21 पेरेज़ के ये परिवार हैं:

22 यहूदाह के परिवार समूह के वे परिवार थे. इनके कुल पुरुषों की संख्या 76,500 थी.

23 इस्साखार के परिवार समूह के परिवार ये थे:

24 याशूब से याशूब परिवार;

25 इस्साखार के परिवार समूह के वे परिवार थे; इनमें कुल पुरुषों की संख्या 64,300 थी.

26 ज़ेबुलून के परिवार समूह के परिवार ये थे:

27 ज़ेबुलून के परिवार समूह के वे परिवार थे; इनमें कुल पुरुषों की संख्या 60,500 थी.

28 योसेफ़ के दो पुत्र मनश्शेह और एफ्राईम थे. हर एक पुत्र अपने परिवारों के साथ परिवार समूह बन गया था.

29 मनश्शेह के परिवार में ये थे:

30 गिलआद के परिवार ये थे:

31 अस्रीएल से अस्रीएल परिवार;

32 शेमीदा से शेमीदा परिवार;

33 (हेफेर का पुत्र ज़लोफेहाद था. किंतु उसका कोई पुत्र न था; केवल पुत्री थी. उसकी पुत्रियों के नाम महलाह, नोआ, होगलाह, मिलकाह, और तिरज़ाह थे.)

34 मनश्शेह परिवार समूह के ये परिवार हैं; इनमें कुल पुरुष 52,700 थे.

35 एफ्राईम के परिवार समूह के ये परिवार थे:

36 एरान शूतेलाह परिवार का था:

37 एफ्राईम के परिवार समूह में ये परिवार थे; कुल पुरुषों की संख्या इसमें 32,500 थी.

38 बिन्यामिन के परिवार समूह के परिवार ये थे:

39 शपूआमि से शपूआमि परिवार;

40 बेला के परिवार में अर्द और नामान थे:

41 बिन्यामिन के परिवार समूह के ये सभी परिवार थे; इसमें पुरुषों की कुल संख्या 45,600 थी.

42 दान के परिवार समूह में ये परिवार थे:

43 शूहाम परिवार समूह में बहुत से परिवार थे. इनमें पुरुषों की कुल संख्या 64,400 थी.

44 आशेर के परिवार समूह के ये परिवार हैं:

45 बेरियाह के ये परिवार हैं:

46 आशेर की एक पुत्री सेराह नाम की थी.

47 आशेर के परिवार समूह में वे परिवार थे; इसमें पुरुषों की संख्या 53,400 थी.

48 नफताली के परिवार समूह के ये परिवार थे:

49 येसेर, जिससे येसेरी परिवार;

50 नफताली के परिवार समूह के ये परिवार थे. इसमें पुरुषों की कुल संख्या 45,400 थी.

51 इस प्रकार इस्राएल के पुरुषों की कुल संख्या 6,01,730 थी.

52 याहवेह ने मोशेह से कहा,

53 “हर एक परिवार समूह के लिये, जिन्हें गिना गया है, मीरास में पर्याप्‍त भूमि दी जाएगी.

54 बड़ा परिवार समूह अधिक भूमि पाएगा, और छोटा परिवार समूह कम भूमि पाएगा. किंतु हर एक परिवार समूह को भूमि मिलेगी जिसके लिए मैंने वचन दिया है, और जो भूमि वे पाएंगे वह उनकी गिनी गई संख्या के बराबर होगी.

55 हर एक परिवार समूह को लाटरी के आधार पर निश्चय करके धरती दी जाएगी और उस प्रदेश का वही नाम होगा जो उस परिवार समूह का होगा.

56 वह प्रदेश बड़े और छोटे परिवार समूहों को पासे फेंककर मीरास बांट दिया जाएगा.”

57 लेवी का परिवार समूह भी गिना गया. लेवी के परिवार समूह के ये परिवार हैं:

58 लेवी के परिवार समूह से ये परिवार भी थे:

59 अमराम की पत्नी का नाम योकेबेद था. वह भी लेवी के परिवार समूह की थी. उसका जन्म मिस्र में हुआ था. अमराम और योकेबेद के दो पुत्र अहरोन और मोशेह थे. उनकी एक पुत्री मिरियम भी थी.

60 नादाब, अबीहू, एलिएज़र तथा इथामार का पिता था अहरोन.

61 किंतु नादाब और अबीहू मर गए; क्योंकि उन्होंने याहवेह को उस आग से भेंट चढ़ाई जो उनके लिए स्वीकृत नहीं थी.)

62 लेवी परिवार समूह के सभी पुरुषों की संख्या 23,000 थी. किंतु ये लोग इस्राएल के अन्य लोगों के साथ नहीं गिने गए थे. वे भूमि नहीं पा सके, जिसे अन्य लोगों को देने का वचन याहवेह ने दिया था.

63 मोशेह और पुरोहित एलिएज़र ने इन सभी लोगों को गिना. उन्होंने इस्राएल के लोगों को मोआब के मैदान में गिना. यह येरीख़ो से यरदन नदी के पार था.

64 बहुत समय पहले, मोशेह और पुरोहित अहरोन ने इस्राएल के लोगों को सीनायी मरुभूमि में गिना था. किंतु वे सभी लोग मर चुके थे. मोआब के मैदान में मोशेह ने जिन लोगों को गिना, वे पहले गिने गए लोगों से भिन्‍न थे.

65 यह इसलिये हुआ कि याहवेह ने इस्राएल के लोगों से यह कहा था कि वे सभी मरुभूमि में मरेंगे. जो केवल दो जीवित बचे थे; येफुन्‍नेह का पुत्र कालेब और नून का पुत्र यहोशू!

Ler em outra tradução

Comparar lado a lado