1 तब याकोब ने अपने बेटों को बुलाकर उनसे कहा: “तुम सब एक साथ आओ, ताकि तुम्हें बता सकूं कि तुम्हारे साथ अब क्या-क्या होगा.
2 “याकोब के पुत्रो,
3 “रियूबेन, तुम तो मेरे बड़े बेटे,
4 जो अशांत पानी के समान उग्र हैं,
5 “शिमओन तथा लेवी भाई-भाई हैं;
6 ऐसा कभी न हो कि मुझे उनकी सभा में जाना पड़े,
7 शापित है उनका क्रोध जो भीषण हैं और उनका ऐसा गुस्सा,
8 “यहूदाह, तुम्हारे भाई तुम्हारी प्रशंसा करेंगे;
9 यहूदाह तो जवान सिंह के समान है;
10 यहूदाह से राजदंड कभी भी अलग न होगा
11 अपने गधे को दाखलता से बांध देता है,
12 उसकी आंखें दाखमधु से चमकीली तथा,
13 “ज़ेबुलून सागर के किनारे रहेगा
14 “इस्साखार एक बलवंत गधा है,
15 जब उसने देखा कि आराम करने की जगह ठीक है,
16 “दान अपने लोगों का न्याय
17 दान मार्ग का एक सांप होगा,
18 “हे याहवेह, मैं आपके उद्धार की बाट जोहता हूं.
19 “गाद पर छापामार छापा मारेंगे,
20 “आशेर का अन्न बहुत उत्तम होगा
21 “नफताली छोड़ी हुई हिरणी के समान है जो
22 “योसेफ़ तो फल से भरी एक शाखा है
23 धनुष चलानेवाले ने धनुष चलाया
24 परंतु उसका धनुष दृढ़ रहा,
25 तुम्हारे पिता के परमेश्वर की ओर से,
26 तुम्हारे पिता की आशीषें तो मेरे पूर्वजों के पहाड़ों से बढ़कर हैं
27 “बिन्यामिन एक क्रूर भेड़िया है;
28 ये सभी इस्राएल के बारह गोत्र हैं उनके पिता ने उनके बारे में तब कहा जब वह उन्हें आशीष दे रहे थे, और उनमें से एक-एक को इन्हीं वचनों से आशीष दी.
29 तब इस्राएल ने कहा, “मुझे मेरे पूर्वजों की उसी गुफ़ा में दफनाना, जो एफ्रोन हित्ती के खेत में है,
30 कनान देश में उस कब्रस्थान में, जो माखपेलाह के खेत में, ममरे के पास है, जिसे अब्राहाम ने हित्ती एफ्रोन से खरीदा था.
31 वहां उन्होंने अब्राहाम तथा उनकी पत्नी साराह को दफनाया था, वहीं उन्होंने यित्सहाक तथा उनकी पत्नी रेबेकाह को दफनाया तथा वहीं मैंने लियाह को भी दफनाया है;
32 वह खेत गुफा सहित हित्तियों से खरीदा है.”
33 जब याकोब अपने पुत्रों को ये आदेश दे चुके, तब उन्होंने अपने पैर अपने बिछौने पर कर लिए तथा आखिरी सांस ली, वे अपने पूर्वजों से जा मिले.