1 दावीद के पुत्र, येरूशलेम में राजा, दार्शनिक के वचन:
2 “बेकार ही बेकार!”
3 सूरज के नीचे मनुष्य द्वारा किए गए कामों से उसे क्या मिलता है?
4 एक पीढ़ी खत्म होती है और दूसरी आती है,
5 सूरज उगता है, सूरज डूबता है,
6 दक्षिण की ओर बहती हुई हवा
7 हालांकि सारी नदियां सागर में मिल जाती हैं,
8 इतना थकाने वाला है सभी कुछ,
9 जो हो चुका है, वही है जो दोबारा होगा,
10 क्या कुछ ऐसा है जिसके बारे में कोई यह कह सके,
11 कुछ याद नहीं कि पहले क्या हुआ,
12 मैं, दार्शनिक, येरूशलेम में इस्राएल का राजा रहा हूं.
13 धरती पर जो सारे काम किए जाते हैं, मैंने बुद्धि द्वारा उन सभी कामों के जांचने और अध्ययन करने में अपना मन लगाया. यह बड़े दुःख का काम है, जिसे परमेश्वर ने मनुष्य के लिए इसलिये ठहराया है कि वह इसमें उलझा रहे!
14 मैंने इन सभी कामों को जो इस धरती पर किए जाते हैं, देखा है, और मैंने यही पाया कि यह बेकार और हवा से झगड़ना है.
15 जो टेढ़ा है, उसे सीधा नहीं किया जा सकता;
16 “मैं सोच रहा था, येरूशलेम में मुझसे पहले जितने भी राजा हुए हैं, मैंने उन सबसे ज्यादा बुद्धि पाई है तथा उन्नति की है; मैंने बुद्धि और ज्ञान के धन का अनुभव किया है.”
17 मैंने अपना हृदय बुद्धि को और बावलेपन और मूर्खता को जानने में लगाया, किंतु मुझे अहसास हुआ कि यह भी हवा से झगड़ना ही है.
18 क्योंकि ज्यादा बुद्धि में बहुत दुःख होता है;